अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई।

धमतरी :-  कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते रात खनिज विभाग द्वारा धमतरी विकासखंड के ग्राम परेवाडीह का निरीक्षण किया गया, जिसमें रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा  को सीज किया गया है।