प्रमोद दुबे
महासमुंद :- केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर महासमुंद जिले में निरंतर जारी है। आज पिथोरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीपाली, मेमरा, डूमरपाली, भिथीडीह में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा वास्तव में गरीबों का आवास और हर घर जल देने का संकल्प यात्रा है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कोई भी पात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित न होना पड़े इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रशासन संकल्प यात्रा के साथ गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना देने का कार्य की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी बुनियादी आवश्कताओं की पूर्ति के लिए मोदी सरकार द्वारा पानी, शौचालय, सड़क स्वावस्थ्य आदि की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मोदी जी का सपना कि हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो, प्रत्येक गांव का विकास हो के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया गया । इस दिन राज्य के किसानों को धान का बकाया बोनस राशि सीधे उनके खाते मे दिया जायेगा।
