
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- विकासखंड मनेद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 दिसंबर 2023 को अपेंडिक्स का सफलतापूर्वक (ओपन-सर्जरी) ऑपरेशन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में आकाश तिवारी, पिता चंद्रकांत तिवारी, उम्र 22 वर्ष निवासी छोटा बाजार, चिरमिरी का पेट में अपेंडिक्स इनफेक्टेड होकर फट गया था। जिसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सर्जन डॉ. प्रसून टोप्पो एवं उनकी टीम द्वारा 2 घंटे की कड़ी मेहनत कर किया गया।

बताया जाता है कि यह ऑपरेशन साधारण ऑपरेशन नहीं था क्योंकि अपेंडिक्स इनफेक्टेड था। जिसके कारण ऑपरेशन करके उसे निकालना बहुत आवश्यक था। इस ऑपरेशन में डॉक्टर प्रसून टोप्पो के सहयोगी के रूप में सुबीना डेविड स्टाफ नर्स एवं मुकेश शर्मा द्वारा सहयोग प्रदाय किया गया। उक्त ऑपरेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश तिवारी की जानकारी में किया गया।
