वोट के लालच मे किसानों से झूठा वादा – डॉ रश्मि चंद्राकर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी 2023 महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुये कहा है कि किसानों से वोट के लालच में कांग्रेस ने नही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 लाख रूपये तक का किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा किया । अब चुनाव जीतते ही और सरकार बनने के बाद अपने वादे से मुकर कर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा कर रहे ।अपने बचाव के लिये किसानों की बेहतर स्थिति का हवाला देने वाले विजय शर्मा जी को याद रखना चाहिए कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के तुरंत बाद किसानों की कर्जमाफी के वादे को निभाया था और सरकार बनने पर कांग्रेस अभी भी इस वादे को निभाती । यह भी कहा कि अगर आज छत्तीसगढ़ का किसान आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है और जो प्रदेश के किसानों की स्थिति बेहतर हुई है तो यह किसानों की मेहनत और कांग्रेस सरकार की योजनाओं का ही असर है ।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी अगर किसानों के सच्चे हितैषी है तो हर कर्ज़ लिये हुए प्रदेश के किसानों का अपने वादे के अनुसार 2 लाख रुपये तक का कर्ज़माफी कर दिखाएं कांग्रेस ने नहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वोट के लालच में किसानों से झूठा वादा किया आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी चल रही है। बीजेपी ने वायदा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपए के भाव में धान की खरीदी करेंगे, लेकिन कैबिनेट ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।बीजेपी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक से ही वादाखिलाफी की जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले सरकार बनते ही मोदी की गारंटी लागू करने का वादा किया था, अब कह रहे पांच साल में गारंटी लागू करेंगे। कोई सरकार 24 घंटे में ही अपने वादे से मुकर जायेगी, इसका बड़ा उदाहरण भाजपा सरकार ने पेश किया है। दिसंबर महीने से महिलाओं को प्रति महीने 1 हजार रुपए महतारी वंदन योजना के तहत दिया जाए महतारी वंदन को बिना किसी शर्त के सभी महिलाओं को दे लेकिन दुर्भाग्यजनक बात ये है कि पहली कैबिनेट में इसपर कोई फैसला नहीं लिया गया है महिलाओं को ठगने का काम भाजपा सरकार ने शुरू कर दिया है.