परिक्षेत्र से आदिवासी युवा ने शिक्षक परीक्षा 2023 मे चयनित होकर आदिवासी समाज को  गौरान्वित किया है।

मुड़ागांव(कोरासी) :-  विकास खंड छुरा मुख्यालय से आदिवासी समाज मडे़ली सर्कल के  परिक्षेत्र से आदिवासी युवा ने शिक्षक परीक्षा 2023 मे चयनित होकर आदिवासी समाज को  गौरान्वित किया है। 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह के जयंती के अवसर पर इन आदिवासी युवाओ ने समाज के प्रति गौरान्वित उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए बस्तर अंचल पर शिक्षक के पद पर सेवा दे रहे  है। समाज के वीर पुरुष के जयंती और ऐसे युवाओ की सफलता को समाज के युवाओ को  सफलता का एक दर्पण दिखाता है। ग्राम लोहझर से पवन कुमार ध्रुव पिता  मनी राम ध्रुव का चयन व्याख्याता भौतकी मे हुआ जो वर्तमान मे बस्तर के बकावंड ब्लॉक मे सेवा दे रहे। ग्राम से ही कु वीणा ठाकुर सुपुत्री श्रीमती सातों बाई ठाकुर और श्रीमती योगीता ध्रूव का चयन शिक्षक पद पर हुआ है  वर्तमान मे ये दोनो कोंडगाँव जिले के  फरसगाँव वि खं मे सेवा दे रहे है। ग्राम बम्हनि के सागर सिंह ध्रुव का चयन शिक्षक के पद पर हुआ है  ,  कोरासी के होमेंद्र कुमार ध्रुव पिता स्व  उमेंद सिंह ध्रुव  का भी शिक्षक पद पर हुआ है,दोनो  वर्तमान  मे कोंडागाँव के माकडी  वि खंड  मे सेवा दे रहे है  । इस प्रकार  क्षेत्र के आदिवासी समाज  शिक्षा के क्षेत्र मे एक बेहतर उपलब्धि प्राप्त  करने हेतु समाज के युवाओ  को शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शो के  राह मे चलने को प्रेरित करने के लिए संदेश दिये।समाज के इन सभी युवाओँ के सफलता पर  आदिवासी समाज के सभी पदाधिकारी बधाई देकर सबको उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।