
छुरा :- आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है, श्री साय कुनकुरी विधानसभा सीट से जीतकर आए हैं वे भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है साय जी के मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी राजिम विधान सभा के युवा नेता गुलशन सिन्हा ने पूरे राजिम विधान सभा के जनता की ओर से बधाई दिए तथा सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा सबको विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन गई है हर गांव गरीब को उसका अधिकार मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ में नया इतिहास रचेंगे वा छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे बधाई देने वाले प्रमुख रूप से भाजपा मंडल पंडुका के मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, महामंत्री प्रकाश सिन्हा, किशन कंडरा, गुलशन सिन्हा, पूर्णिमा कंवर रवि साहू राजेंद्र नंदे, तेजराम ध्रुव, तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए है।
