
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- उन्होंने कहा कि शराब और खनिज के अवैध ठिकाने अब तक जारी है, जिस पर आपत्ति के बाद भी कारवाई अब तक देखी नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि रेत चोर, शराब दलाल की अब यहां चलने वाली नहीं है। जनता ने ऐसे लोगों को संरक्षण देने वाली सरकार को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालय से बाहर निकलें, क्षेत्र का दौरा करें और देख की कैसे शराब की अवैध बिक्री जारी है। देखें की कैसे नदी में मशीन लगाकर रेत चोरी का खेल जारी है। माफ्यियाओ को संरक्षण देने, हाथ पर हाथ धरे बैठै रहने का रवैया अब बदल दे, अन्यथा कर्तव्य पालन नहीं करने वाले अधिकारी बदल दिए जाएंगे जिले की जनता अब माफ्यियाओं की गुंडागर्दी नहीं सहेंगी। उन्होंने कहा कि चिगरौद, गरियाबंद जिले के पसौद, हथखोज, बड़गांव, बरबसपुर,केडिंयडीह में रेत का अवैध कारोबार जारी है। ओवरलोड वाहनों से जिले की सड़क खराब हो गई है। साथ बस स्टैंड नयापारा,गुड़रुपारा, स्टेशन रोड आदि शहरी व गांव गांव में शराब का अवैध कारोबार जारी है। यहां करवाई नहीं देखी जा रही है। अधिकारी ईस पर संज्ञान लें।
