राहुल की मोहब्बत की दुकान में छत्तीसगढ़ की जनता ने लगाया ताला – नरेंद्र तिवारी।

राजिम :- छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान पर लगाया ताला लगाकर बता दिया कि छत्तीसगढ़ की जनता कर्ज माफ, बत्तीस सौ रूपये धान की कीमत एंव माताओं बहनों ने सालाना 15000 रुपये कांग्रेस के वादे को नकार दिया, हाथ में गंगाजल लेकर झूठे कसम खाने वाले कांग्रेसीयों को मां गंगा मय्या का श्राप ऐसा लगा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान मध्यप्रदेश में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा न कांग्रेस पर न उनके नेताओं पर किया सिर्फ भाजपा सनातन मोदी पर भरोसा जताया, गोबर, नरवा , बाड़ी , शराब, कोयला, जुआ सट्टा के खेल में पांच साल तक कांग्रेस राज किया, विकास के नाम पर कुछ भी नहीं करने वाले कांग्रेस को सबक सिखाने में छत्तीसगढ़ की समझदार मतदाताओं ने कांग्रेस के लालच में न आकर भाजपा का साथ दिया आज भाजपा कार्यकर्ताओं आमजनता की पार्टी है, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र तिवारी 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में ग्यारह सीटों पर भाजपा का परचम फैहराना है केन्द्र में नरेंद्र मोदीजी का सरकार भारी बहुमत से बनेगा।