
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- आज जिले की चारों विधानसभा सीट महासमुंद ,खल्लारी, बसना,और सरायपाली के लिए मतगणना केंद्र कृषि उपज मंडी परिसर में वोटो की गिनती जारी है। जिले की चारों विधानसभा की 12 चरण की मतगणना समाप्त हो चुकी थी ।जिसमें महासमुंद विधानसभा की 13 चरण की मतगणना भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिंह को 58133 मत कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि चंद्राकर को 52 579 मिले इसी प्रकार खल्लारी विधानसभा की 11 चरण में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारकाधीश यादव को 5225 4 और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अलका चंद्राकर को 39396 वोट मिले बसना विधानसभा के 18 चरणों में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संपत अग्रवाल को 95487 और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह को 63532 वोट प्राप्त हुए और सरायपाली विधानसभा की 17 चरण के परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नंद को 86954 वह भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरला कोसरिया को मतदान हुआ ।

जिसमें जिले के मतदाताओं ने बढ़कर हिस्सा लिया इस बार जिले की चार विधानसभा से 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें महासमुंद से सबसे अधिक 20 खल्लारी से 15 बसना से 10 और सरायपाली से सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे ।इस 53 प्रत्याशियों में 14 प्रत्याशी महिलाएं हैं। जिले की चार विधानसभा में हमेशा से भाजपा और कांग्रेस का ही मुख्य मुकाबला होता रहा है। इस बार भी मुख्य मुकाबला इन्हीं के बीच हुआ है ।आज सुबह 8:00 बजे मतगणना के केंद्र कृषि उपज मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई जिसमें शुरुआत से बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संपत अग्रवाल बढ़त बनाए हुए थे।

वहीं सरायपाली से कांग्रेस प्रत्याशी शुरू से ही एक तार जीत की ओर अग्रसर नजर आई खल्लारी विधानसभा की बात करें तो यहां भी कांग्रेस के द्वारकाधीश यादव ने भाजपा की प्रत्याशी को शुरू से ही पीछे कर रखा था ।हालांकि महासमुंद विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि चंद्राकर शुरू के 6 राउंड में बढ़त बनाई हुई थी पर सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिंह ने बढ़त बनानी शुरू की और 13वीं राउंड तक वे डॉक्टर रश्मि से आगे निकल गए।
मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही आम जनता के साथ भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अन्य निर्दलीय के समर्थक मौजूद रहे और चुनाव परिणाम की पाल-पाल की खबर जानने उत्साहित नजर आए जैसे-जैसे राउंड बढ़ता गया वैसे-वैसे मंडी के बाहर खड़ी जनता में उत्साह और मायूसी दोनों नजर आए करीब 2:00 बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिंह ने बढ़त बनानी शुरू की मंडी के बाहर खड़े उनके समर्थक जय श्री राम के नारे लगाने लगे इधर योगेश्वर की जीत की संभावना बढ़ते देख चौक चौराहे पर भी आतिशबाजी शुरू होने लगी इस बीच शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
