सीजीपीएससी 2023 की तैयारी के लिए बीजापुर कैरियर अकादमी में 60 दिवसीय क्रैश कोर्स।


बीजापुर :- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग संस्थान में आगामी 11 फरवरी 2024 को होने वाले राज्य लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के लिए 60 दिवसीय क्रैश कोर्स एवं राज्य स्तरीय टेस्ट सीरीज 7 दिसम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें चयनित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा ।
क्रैश कोर्स में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 6 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को बीजापुर कैरियर एकेडमी, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास जैतालूर रोड बीजापुर में आयोजित किया जाएगा। उत्सुक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें  9399702155, 9723196563