
महासमुंद :- पालिका द्वारा शहर के मुख्य मार्ग के साथ अन्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने शुरू किए गए अतिक्रमण करने वालों को हटाने के निर्देश देने के बाद अब हमले ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमले ने मंगलवार को बीटीआई रोड में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान संचालित कर रहे दुकानों में समान शक्ति और हटाने की कार्रवाई की इसी क्रम में बुधवार को भी शहर के मुख्य मार्ग में कचहरी चौक से बरौंदा चौक और नेहरू चौक से स्वामी चौक तक सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण कर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यवसाईयों के खिलाफ करवाई कर कर्मचारी रखा इस दौरान अपील के बाद भी दुकान लगाने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 5.5 सो रुपए वसूल किया गया। कार्रवाई में निकले पालिका के राजस्व अमले ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान संचालित ना करें अन्यथा पालिका उन पर कार्रवाई करेगी। जिसकी पूरी जवाबदारी दुकान संचालित करने वालों की होगी ।कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अनीश ठाकुर ,स्वच्छता निरीक्षक दिलीप चंद्राकर, अनुराग गुप्ता ,ललित साहू ,शुभम सोना, जयकिशन सोना और धर्मेंद्र चंद्राकर से अन्य कर्मी शामिल रहे।
