कुरुद भाजयुमो ने बीजापुर के शहीदों को कैंडल जलाकर दी विनम श्रद्धाजंलि*

*कुरुद भाजयुमो ने बीजापुर के शहीदों को कैंडल जलाकर दी विनम श्रद्धाजंलि*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरुद के तत्वाधान् में आज कारगिल चौक कुरूद में बीजापुर में शहीद हुए सभी २२ जवानों को कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही अपील भी किया कि सभी युवा साथीगण एवं जनमानस के सभी मित्र जो कोरोना के कारण अपनी उपस्थिति नही दे पाये वे अपने- अपने घरों के बाहर या अपने प्रतिष्ठानों के बाहर दीप जलाकर शहीद जवानो को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।
मुख्यरुप सें उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर नें पत्रकारों से बात करते हुये कहा “दम निकले इस वतन के खातिर बस इतना अरमान हो, देश की रक्षा में मर मिटना हजार जन्म समान हो ऐसे विचारों से देश के रक्षा के लिये समर्पित जवानों को ह्रदय से नमन करता हूं। जिन्होने छत्तीसगढ़ की अमन और शांति के लिये बीजापुर में अपने प्राणों की आहूति दे दी और पीछे नही हटे।”
पुर्व मंडल अध्यक्ष तिलोकचंद्र जैन नें कहा: “इस कायराना हमलें की जितनी निंदा की जाये कम है। कोरोना से प्रदेश में लोंगो की जानें जा रही है प्रदेश की सुध लेने वाला कोई नही है नक्सलियों के हौसले बुलंद हो रहे है यह राज्यसरकार की बहुत बड़ी असफलता है।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ किसान नेता चंद्रशेखर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, नीरज शुक्ला, प्रकाश चंद्राकर, चंद्रमूलचंद सिन्हा, टिकेश साहू , सत्यप्रकाश सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, कमल शर्मा, राहुल बाँधेकर, किशोर कुर्रे , हिमांशु साहू ,ऋषभ सिन्हा, गगन देवांगन, सोमप्रकाश सिन्हा , मोरध्वज चंद्राकर, होमेन्द्र बैस, भूपेंद्र चंद्राकर, रोशन साहू , वंश खत्री , केशव चंद्राकर, दिवाकर चंद्राकर, विक्की साहू , लक्ष्मीकांत साहू ,श्रेयांश केला, ऋषभ सिन्हा, शीबू चंद्राकर, आकाश सिंह, प्रांजल परमार, नीरज ध्रुव और कमल साहू प्रमुख रुप से मौजूद रहे।