*बीजापुर में शहीद हुए वीर जवानों को कांग्रेसियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-बीजापुर में शहीद हुए वीर जवानों को सोमवार शाम को कारगिल चौक कुरुद स्थित शहीद स्मारक में दीप जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोकोपाढ़ी के निर्देश पर कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने नक्सलियों से पूरे जज्बे के साथ डटकर सामना किया और वीरगति को प्राप्त किया।उनका यह बलिदान व्यर्थ नही जाएगा।नक्सलियों का इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सभापति मनीष साहू ने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी को मेरा शत-शत नमन है।पूरे छत्तीसगढ़ में जिस तरह से नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत की है ,वह उन्हें माफ करने लायक नही है।
युवा कांग्रेस कुरूद विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने कहा
हमारे प्रदेश व देश के वीर सपूतों ने अपने अदम्य साहस और निष्ठाभाव के साथ नक्सलियों से डटे रहे।उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठता को मेरा शत-शत नमन है।
योगेश चन्द्राकर ने कहा कि मैं वीर जवान की इस शहादत को सच्चे दिल से नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हु।
अन्य कांग्रेसजनो व जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर अपनी बात कही।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर , जिला महामंत्री प्रमोद साहू ,विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल ,रामचंद्र रतलानी ,सभापति रोशन जांगड़े , चुम्मन दीवान,जनपद सभापति रविंद्र साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द्रकांत चन्द्राकर ,रमेश सिन्हा ,युवा कांग्रेस महामंत्री भारतभूषण साहू , उत्तम साहू ,अशोक साहू , सन्तोष प्रजापति , उमाशंकर साहू ,लव चन्द्राकर ,मुकेश कश्यप,तुलसी साहू ,गणमान्यजनो में देवेंद्र दादर ,नीरज शुक्ला ,लक्ष्मी यादव,अर्जुन शुक्ला,गंगेश साहू आदि उपस्थित थे।
