बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को पहल नवयुवक मंडल ने दी श्रदांजलि*

*बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को पहल नवयुवक मंडल ने दी श्रदांजलि*

*राजिम :-* कल बस्तर संभाग के बीजापुर में हुए क्रूरतम नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को ग्राम मुड़तराई में पहल नवयुवक मंडल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं इस नक्सली हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की गई। शाम को ग्राम के युवाओं ने मुख्य चौक में भारत माता के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर एवं दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर पहल नवयुवक मंडल के सचिव पुरंदर वर्मा, सेवानिवृत्त सैनिक भीमसिंह ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक गैंदबती ध्रुव,परस ध्रुव,मुकेश ध्रुव,धनेश वर्मा,पप्पू वर्मा ,दिग्विजय सिंह वर्मा,सत्यनारायण वर्मा ,टेमन यादव,टिकेश्वर वर्मा,अनि ध्रुव,गुलशन वर्मा आदि उपस्थित रहे।