
मुड़ागांव(कोरासी) :- जगन्नाथ पाण्डेय ने बताया कि पिछले एक दो वर्ष के अंदर गांव मे किडनी की बीमारी से लोग मर रहे हैं।अभी विगत 5 दिन पूर्व लगभग 45/50वर्षीय जागेश्वर दीवान की किडनी बीमारी से मौत हो गई और ग्राम के रजनी कमार उम्र 30वर्ष की है जो गर्भावस्था के दौरान किडनी बीमारी से जुझ रही हैं गर्भवती महिला किडनी खराब होने के कारण सर्जरी से मृत बच्चे को निकाला गया।रजनी अभी भी हॉस्पिटल में मौत और जीवन से दो चार हो रही है।ये दोनो मामला अभी एक सप्ताह के भीतर का है।इनके अलावा गांव के कुछ और कई लोग बीमारी से मौत हो गया है।इसके अलावा गांव में दो तीन महिलाओं का मौत केंसर जैसे गंभीर बिमारी से हो चुका है। ग्राम के मोटी बाई पति कीर्ति कुमार निषाद उम्र 27वर्ष ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। गांव मे कुछ ऐसी गंभीर बिमारी का प्रकोप बढ़ रही है जिसके चलते मौत का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव की इस प्रकार की बढ़ती मौत और बिमारी का कारण से गांव में दहशत फैल गई है जिसका कारण अज्ञात है गांव की पानी एवं जल स्रोतों की जांच करने एवं स्वास्थ्य जांच शिविर स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग
ग्रामीणों ने की है।
