चांपा :- अगर मनुष्य शारीरिक तथा मानसिक रुप से स्वस्थ हैं , वह इस धरा के सबसे समृद्ध व्यक्ति हैं । संस्कृत में भी उक्ति हैं ‘ पहला सुख निरोगी काया ‘ अर्थात् यदि शरीर स्वस्थ नहीं रहे तो सारा सुख व्यर्थ हैं। स्वस्थ्य मस्तिष्क के निर्माण से समाज का निर्माण होता हैं ।समाज से राज्य और राज्य से देश का निर्माण होता हैं । जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तब ज्यादा शिक्षित होगें । आज अधिकांश लोग शिक्षित होकर विदेश की ओर भागते हैं , लेकिन इस हांस्पिटल के डायरेक्टर दंपति डां• लक्ष्मीकांत सोनी और उनकी अर्द्धांगिनी डां• श्रीमति अमृता सोनी जी ने अपने मूल स्थान को ही चुना । प्रभु की ऐसी कृपा हुई कि वर्षों से चांपा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । दोनों दंपति ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर समाज व राष्ट्र की सेवा को पनाह ध्येय माना ।दरअसल इनके सेवा भावना के पीछे राजा परिवार का संस्कार हैं , परिवार की नींव के पत्थर इनके पूर्वज हैं । यह पत्थर राजा हीराराम जी सोनी ही हैं । सुखद हैं कि इस परिवार में एक नहीं 12 डाक्टर हैं । इन सबका एक ही लक्ष्य पीड़ितों की सेवा भावना हैं । कृष्णा हांस्पिटल से ईलाज करवाकर मरीज लाभान्वित हो।सबसे कम-कीमत पर बेहतर इलाज इस अस्पताल से मरीजों को मिलेग । यह अस्पताल हम-सबके लिए उपयोगी सिद्ध हो , ऐसी ईश्वर से कामना हैं । उक्त उद्गार आधुनिक तकनीक से श्रीकृष्णा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हांस्पिटल के शुभारंभ बेला में मंचस्थ प्रकांड विद्वान एवं श्रीमद्भागवत कथा , रामकथा,तथा देवी-देवताओं के अराधक महान संत रुपेश चौबे लगरा वाले ने कहा ।

चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रदान करने चांपा नगर के हृदय स्थल पर सर्व सुविधायुक्त कृष्णा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हांस्पिटल पर केंद्रीत दैनिक मूलमंत्र के मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित आलेख और समाचार का विमोचन प्रेस क्लब ,चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव मूलचंद गुप्ता ,आचार्य संत रुपेश चौबे जी महराज लगरा के कर कमलों से हुआ।इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधानसभा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक नारायण चंदेल ,प्रत्याशी व्यास नारायण कश्यप ,कुष्ठ आश्रम के अध्यक्ष प्रदीप स्वर्णकार, डां लक्ष्मीकांत सोनी, डां श्रीमति अमृता सोनी , शशिभूषण सोनी,प्रदीप ,कार्तिकेश्वर स्वर्णकार , इंजीनियर ओमप्रकाश , रमाकांत सोनी , डां• राधेश्याम की मौजूदगी में हुआ । कार्यक्रम का संचालन डांस रवि सराफ ने किया । दैनिक मूलमंत्र की प्रतियां बिना किसी शुल्क के सब लोगों को बांटी गई । उपस्थित लोगों ने मूलमंत्र और दैनिक न्यूज़ क्रिएशन के विशेष कव्हरेज का स्वागत किया और सलूजा जी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की हैं । इस अवसर पर उप-संपादक कुलवंत सिंह सलूजा जी ने कहा कि समाचार-पत्र हमारे जीवन के लिए मूल आवश्यकताओं की तरह हैं ।

प्रतिदिन सुबह दिन निकलते ही हम-सबको गर्मागर्म चाय की तरह समाचार-पत्र चाहिए । वास्तव में समाचार-पत्र हमारे नगर समाज राज्य,देश और विश्व का एक आईना हैं । राजनीति , खेल ,व्यापार ,व्यवहार , आर्थिक लेन-देन , कला , साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा ,पत्रकारिता , फिल्म , फैशन तकनीक और साहित्य इनकी दृष्टि में कुछ भी नहीं जुटा हैं। श्रीकृष्णा हांस्पिटल के डायरेक्टर डां • लक्ष्मीकांत , डां अमृता, डां राधेश्याम और विजय कुमार सोनी जी का अभिनंदन हैं । चांपा नगर की जनता जनार्दन उनके योगदान और सेवाओं की सदा-सर्वदा याद रखेगी । मरीजों के लिए यह अस्पताल फलदाई हो ।

40 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्धारित समय से दो-घंटे पूर्व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डां चरणदास महंत जी ने फीता काटकर तथा चौबे जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होनें आशिर्वाद देते हुए कहा कि चांपा नगर बहुत ही तेजी से मेडिकल हब के रुप में उभर रहा हैं। इस हांस्पिटल के शुभारंभ से चांपा नगर सहित आसपास के रहने वाले लोगों को विभिन्न रोग के विशेषज्ञ डाक्टरों का लाभ मिलेगा । डां• चरणदास महंत जी ने फीता काटकर तथा गणेश पूजन कर उद्घाटन किया ।उन्होनें हांस्पिटल परिसर का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं के बारें में जाना । इसके पूर्व पिछले कई दिनों से आचार्य रुपेश चौबे जी के सानिध्य में सोनी परिवार ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई ।

चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा देने चांपा नगर के हृदय स्थल गौरव पथ पर एक सपना नहीं सच साकार हैं । इस अवसर पर डायरेक्टर दंपति : डांं लक्ष्मीकांत सोनी एवं श्रीमति अमृता सोनी ने स्वागत भाषण दिया । समारोह में श्रीमति इंद्रेश सोनी , राजा सुदर्शन सोनी , विनोद सोनी,रामप्रकाश सोनी,रमाकांत सोनी, रामचंद्र सोनी, डां •राधेश्याम सोनी , डां लक्ष्मीकांत सोनी , डां• श्रीमति अमृता सोनी , डांं शारदा प्रसाद,डा प्रीति , डां समीर ,डां सुमन ,डां सौरभ ,डां प्रियंका , डां यशवंत , डांं श्रद्धा ,डां हिमांशु , उपकार सिंह ढिल्लों ,डांस व्ही एन बिरथरे ,जी पी दुबे ,नागेद्र गुप्ता ,मनोहर गुलाबानी ,मोहन ,दीपक गुप्ता ,नारायण प्रसाद सोनार,अनुपम श्रीवास्तव,भालचंद्र तिवारी, मधुसूदन सोनी ,संतोष सोनी,गोविंद देवांगन,मोहम्मद अली,पंकज शुक्ला ,श्रीमति शशिप्रभा सोनी,विक्रम तिवारी,आशीष अग्रवाल ,संतोष देवांगन,विवेक शर्मा ,श्रीमति संगीता-सुरेश पाण्डेय ,डां के पी राठौर,हरीश पाण्डेय,राजेंद्र जायसवाल, राजा शिवकुमार , डां रमाकांत सोनी , संतोष सराफ, चिरंजीव सोनी,केशव सोनी,अजय कुमार अग्रवाल, रोशनलाल अग्रवाल, अशोक स्वर्णकार,प्रिंस सोनी, उपेद्रधर दीवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
