

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-54 राजिम के स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रों में उपयोग किये गये कुल 276 कन्ट्रोल यूनिट, 276 बैलेट यूनिट एवं 277 व्ही.व्ही.पेट मशीनांे को स्ट्रांग रूम में सील किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 बिन्द्रानवागढ़ के स्ट्रांग रूम में मतदान केन्द्रों में उपयोग किये गये कुल 306 कन्ट्रोल यूनिट, 306 बैलेट यूनिट एवं 315 व्ही.व्ही.पेट मशीनो को स्ट्रांग रूम में सील किया गया है।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर टी आर देवांगन, रिटर्निंग अधिकारी राजिम धनंजय नेताम, रिटर्निंग अधिकारी बिंद्रानवागढ़ सुश्री अर्पिता पाठक सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
