चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रदान करने कृष्णा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हांस्पिटल।

चांपा :- चिकित्सा  यानी कि संयम, नियम और यम से भटके लोगों के जीवन को निरोग रखते हुए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना। वैसे भी हम-सब प्रगतैहासिक युग में इस समय जीवन जी रहे हैं। जीवन जीने के हर पहलू में प्रगति और जन-जागरुकता के चिन्ह स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं। जीवन को बचाने और चिकित्सा क्षेत्र में अत्याधुनिक पद्धतियों से लैश श्रीकृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हांस्पिटल का शुभारंभ कोसा, कांसा कंचन की चांपा के हृदय स्थल परशुराम मार्ग स्थित विवेकानंद उद्यान के ठीक सामने होने जा रहा हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधानसभाध्यक्ष डां चरणदास महंत होगें। विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक नारायण प्रसाद चंदेल, श्रीमद्भागवत कथा के प्रकांड विद्वान आचार्य रुपेश चौबे जी, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, अकलतरा विधान सभा प्रत्याशी तथा कांग्रेस के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा विधायक प्रत्याशी व्यासनारायण कश्यप, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत सहित विशेष आमंत्रित सूची में स्वर्णकार समाज के केद्रीय संरक्षक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, प्रगतिशील स्वर्ण व रजत समिति के अध्यक्ष रामवल्लभ सोनी, सचिव शशिभूषण सोनी, अनिल कुमार सोनी सर्किल अध्यक्ष राजकुमार सोनी तथा केंद्रीय अध्यक्ष जयदेव सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में होने जा रहा हैं। विभिन्न समाचार पत्रों से संबद्ध शशिभूषण सोनी से चर्चा करते हुए कृष्णा हांस्पिटल के डायरेक्टर डांक्टर लक्ष्मीकांत सोनी ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं हैं।

यदि समय रहते सेहत का ख्याल नहीं रखा गया तो नाना प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इन्हीं बीमारियों से निजात दिलाने और अपने रुपयों का कम कीमत पर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्वसुविधायुक्त युक्त कृष्णा हांस्पिटल का उद्घाटन कोसा कांसा कंचन व चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित कर नगरी, चांपा में दिनांक 18 नवंबर, 2023 को सायंकाल 06 बजें होने जा रहा हैं। इस अस्पताल में हमनें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आपातकालीन प्राईवेट रुम, सेमी प्राइवेट रुम, सर्वसुविधायुक्त आपरेशन थियेटर, डिजिटल एक्स-रे व सी-आर्म मशीन, लेजर मशीन,लेप्रोस्कोपिक आर्योस्कोपीक सर्जरी, स्वस्थ हृदय सुनिश्चित करने की दिशा में समय-समय पर हाय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं और देखभाल, सभी प्रकार के ब्लड एवं यूरिन के लिए नर्सिंग टीम की सजगता के साथ सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी तरह से मरीजों के लिए फास्ट और सुविधा युक्त एम्बुलेंस सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर हालात में रह रहे व्यक्ति को आते ही चिकित्सा सहायता मिल सके। गुर्दा संबंधी रोगियों के लिए पैथालेब तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की बेहतर सेवाएं और समुचित देखभाल की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डां राधेश्याम सोनी ने बताया कि अत्याधुनिक पद्धतियों से लैश, पूरी तरह से सुसज्जित और कुशल डाक्टर लक्ष्मीकांत सोनी, डां अरविंद एक्का, डां गिरधर पटेल, डां प्रदीप सोनी, डां मुकेश क्लेचा, डां आदित्य केशरवानी, डां अमोल पलेगांवकर, डा सिद्धार्थ कुमार,डा श्रीमति अमृता सोनी, डा स्नेहा जायसवाल, डा अविनाश राठौर, डा ललित सिंघानियां, डां योगेश साहू डा अनुराग डां अनुराग ठाकुर सहित नर्सिंग स्टाफ द्वारा संचालित आईसीयू उच्च स्तर की मेडिकल सर्विस 24 घंटे मिलेगी। कृष्णा हांस्पिटल के डायरेक्टर को कुशल सेवा देने और बेहतर चिकित्सा सेवा में भागीदार बनने के लिए शशिभूषण सोनी ने बधाई दिया और भवन उपलब्ध कराने लिए विजय कुमार सोनी मंगलमय ज्वेलर्स को धन्यवाद दिया हैं।