सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर में सिटी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।
सिटी कोतवाली प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में हो। इसको लेकर थाना क्षेत्रों में सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर ग्रामीणों को निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू है। सीसीटीवी कैमरों की नजर आप पर लगी है। नागरिक आचार संहिता का पालन करें। एक-दूसरे का सम्मान करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही संदिग्ध लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई तथा मतदाताओं से किसी भी प्रत्याशी के दबाव में न आकर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।
भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
