बीएसएफ जवान का गांव में हुआ भव्य स्वागत।

मुड़ागांव :- बीएसएफ जवान को ग्रामीणों ने बाजे-गाजे व माला पहनाकर कर भारत माता की जय के नारे लगाकर भव्य स्वागत किया। मड़ेली निवासी रेशकुमार ध्रुव के सुपुत्र पन्नालाल ध्रुव का चयन दिसंबर में हुई थीं। जहां जवान पन्ना ध्रुव को प्रशिक्षण के लिए जोधपुर भेजा गया था। 10 माह प्रशिक्षण करने के बाद पहली बार गांव आने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जवान पन्ना ध्रुव का प्राथमिकी शिक्षा अपने गांव मड़ेली में प्राप्त किया। और हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई खड़मा से प्राप्त करने के बाद सिविल इंजियरिंग की पढ़ाई रायपुर से की। जवान ने सफलता का श्रेय माता पिता गुरुजनों को दिया । उन्होंने कहा कि मेरी पहले से देश सेवा करने की इच्छा थी। मौके पर श्रीमति लक्ष्मी बाई ठाकुर ( सरपंच) भीखम ठाकुर (उपसरपंच) जोहत सिन्हा ( ग्रामीण अध्यक्ष) रुपनाथ ठाकुर ( प्राथमिकी- शिक्षक) राजू ध्रुव दीनबंधु ठाकुर फनेस्वर ध्रुव गब्बर ठाकुर भागेस्वर ठाकुर देवजी ध्रुव (कोरासी – इंडियन आर्मी) दिवाकर यदु (खड़मा) रौशन यदू जागेश्वर ध्रुव गुलशन मोंगरे केशव ठाकुर लोचन घटारानी ठाकुर कल्याण साहु मोहन ध्रुव माधव निर्मलकर ईश्वर निर्मलकर भारत ध्रुव प्यारे सिन्हा गिरधारी सेन काशी ध्रुव यशवंत ध्रुव समेत कई लोग शामिल हुए थे।।