शासन प्रशासन चुनाव में व्यस्त, और अवैध मुरूम चोर खूब पैसा बटोर रहे-जिलाध्यक्ष।

 मुड़ागांव (कोरासी) :- छत्तीसगढ में शासन प्रशासन चुनाव में व्यस्त हैं। सत्ता धारी कांग्रेस सरकार अपनी खुर्शी बचाने में जुटे हैं।और प्रशासन चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। वही दूसरी ओर मुरूम चोर अवैध खनन कर खूब पैसा बटोर रहे हैं आखिर ये अवैध खनन किसके संरक्षण में खुले आम धड़ल्ले से हो रहा है। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम तुमगांव के पास हो रहा है। जो तुमगांव खट्टी के बीच में मुरूम खदान है वहीं पास में लगा हुआ रहीसजादो का बड़ा बड़ा गोदाम बन रहा है, इसी गोदामों में मुरूम को खपा रहे हैं न इनको अधिकारी का डर है न किसी और से क्युकी यह गोदाम मालिक किसी को भी खरीदने की ताकत रखते हैं।
जेसीबी और ट्रैक्टर चालक पिछले वर्ष इसी मुरूम खदान में अवैध खनन करते हुए एक बच्चे के सिर को गम्भीर चोट पहुंचाई थी। कलेक्टर प्रभात मलिक को तुरंत सूचना करने पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए, अवैध खनन पर कार्यवाही किए थे। अब फिर आए दिन यही जेसीबी व ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से कार्य कर रहे हैं। रुपनाथ बंजारे जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ श्रमिक संगठन मजदूर संघ एवं सतनामी समाज जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गरियाबंद ने कहा उच्च अफसर को इस तरह की अवैध खनन में लिफ्त व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही किया जाना चाहिए। जिससे राजस्व विभाग की हानि न हो। जिसकी सूचना तहसील कार्यालय छुरा नायब तहसीलदार, खनिज विभाग गरियाबंद को दिया गया है जिसको तत्परता से समझते हुए संज्ञान में लिया गया है।