ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करने तिथि निर्धारित।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु पूर्व में जारी आदेश के संशोधन में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (अजजा) एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ (सामान्य) अंतर्गत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किये जाने वाले निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी जो डाक मतपत्र से मतदान नहीं दे पाये हैं व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए डाक मतपत्र से मतदान कराये जाने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है।ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी 14 नवम्बर 2023 को सुबह 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक मतदान सुविधा केन्द्र स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ में तथा अतिरिक्त कर्मिक मतदान सुविधा केन्द्र कार्यालय कलेक्ट्रोरेट रिटर्निंग ऑफिस 01 तथा रिटर्निंग ऑफिस 02 में संबंधित विधानसभा के कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मत डाल सकते है।