
गजानंद कश्यप देवभोग
देवभोग- शासकीय हाई स्कूल जामगांव विकासखंड देवभोग में आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को प्रोत्साहित करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संकल्प दीवार बनाकर हस्ताक्षर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। संस्था के प्राचार्य सुशील अवस्थी के निर्देशन में सभी शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने संकल्प दीवार पर मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन ,लोकतंत्र की पहचान चुनई चिरई ,,अमित स्याही लगी तर्जनी एवं अन्य चित्र एवम स्लोगन बनाया और अपना हस्ताक्षर कर जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया।संस्था के प्राचार्य सुशील अवस्थी ने मतदान की तारीख एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओं को बिना किसी भय के और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की ।
इस मतदाता जागरूकता अभियान में रोशनी सोनवानी,राधेश्याम यदु,लोचन बघेल,चैतन्य प्रसाद पत्र,नरसिंह निषाद,गंगाराम नागेश समेत सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
