
गजानंद कश्यप
मैनपुर- आज विजय संकल्प के साथ गतिमान होते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जाबाज साथियों के साथ बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय अधिकृत विधायक प्रत्याशी माननीय गोवर्धन सिंह मांझी जी को विजय दिलाने एवं पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वर्चस्व लहराने के लिए जाड़ापदर शक्ति केंद्र के छिंदौला फरसरा धोबिपारा में जन आशीर्वाद मांगा तत्पश्चात मैनपुरकला शक्ति केंद्र अंतर्गत बेहराडीह एव उखरूपारा में वरिष्ठ जनों से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट करने के लिए प्रार्थना की!

जनसंपर्क कार्यक्रम में मैनपुर जनपद सभापति एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दैनिक राम मांडवी भाजपा युवा मोर्चा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा संयोजक श्रीमती नंदनी नेताम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे सरिता ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल मंडल मंत्री नीतू ध्रुव भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप अड़गड़ी सरपंच एव भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार

नेताम भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर भाजपा मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण ध्रुव भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत साहू संतोष यादव भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री रोहित नायक निमेष सिन्हा भोला राम बघेल भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य बालाराम साहू सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
