बुजुर्ग और दिव्यांगजन मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने में हुई सहूलियत l 

बीजापुर :- विधानसभा सभा क्षेत्र क्रमांक 89 में निर्वाचन आयोग के विशेष पहल पर बुजुर्ग, दिव्यांगजन, बीमार एवं असहाय मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान कराया गया। ज्ञात हो कि प्रथम चरण के चुनाव के दौरान बीजापुर में सुबह 07 बजे से 03 बजे तक मतदान की प्रक्रिया हुई लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिससे सुबह से मतदान केन्द्रों में लंबी कतार देखने

को मिला। ऐसे में जिले के दिव्यांगजन, वृद्ध एवं असहाय मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान कराने जिले के 42 मतदान केन्द्रों में स्कूली विद्यार्थी जो कि एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, स्काऊट गाईड इत्यादि के करीब 488 विद्यार्थियों  ने वालिंटियर के रूप में मौजूद रहकर दिव्यांगजनों को उनके बूथ तक सुगमतापूर्वक लेकर गए। निर्वाचन आयोग की इस

पहल से बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला जिसके लिए वृद्धजनों और दिव्यांग मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग के इस पहल की प्रशंसा की।