मुड़ागांव (कोरासी) :- राज्य स्तरीय स्कूल खेल स्पर्धा में शासकीय कन्या स्कूल परसदा खुर्द के दो छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कबड्डी (राज्यस्तरीय खेल बिलासपुर) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शाला परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
दिनांक 6.11.2023 को शाला प्रांगण में दोनों बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन में मिले राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र दिया गया, उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के प्राचार्य उत्तम कुर्रे शिक्षक गण श्रीमती स्वाति वर्मा परमार, देवराज दीवान, नम्रता निषाद, बाबू प्रेमलाल सिन्हा , टमन निर्मलकर परमेश्वरी यादव एवं मिथुन कुमार नेताम एवं शाला के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
