
बीजापुर :- बीजापुर विधानसभा क्रमांक 89 में प्रथम चरण का मतदान 07 नवंबर दिन मंगलवार को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग दिशा-निर्देशों के अनुसार आज 05 नवंबर को 03 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचो से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। बीजापुर विधानसभा में कुल 08 उम्मीदवार है। यहां की कुल मतदाता संख्या 1,69211 है। जिसमें 87661 महिला, 81542 पुरुष एवं 8 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। वहीं कुल 245 केन्द्रो में 980 मतदान अधिकारी मतदान कार्य को संपादित करेंगे। 47 सेक्टर अधिकारी एवं 42 माइक्रो आर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है। 10 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ या संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसे केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाएगी। वहीं विशेष मतदान केन्द्र के रूप में एक मतदान केन्द्र को दिव्यांगजन कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाएगी, युवा वर्ग के मतदान अधिकारियों द्वारा एक मतदान केन्द्र को संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार इन मतदान केन्द्रों में से 05 मतदान केन्द्र आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में बनाया गया है।
