
राजिम :- सेम एक फली वाली सब्जी है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि सेम की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सेम को फ्लैट बीन्स, फावा बीन्स के नाम से भी जाना जाता है। सेम की सब्जी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सेम की फली में कॉपर, आयरन, मैग्निशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सेम की सब्जी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पोषक तत्वों का खजाना है सेम :- सर्दियों के महीनों में आसानी से मिलने वाली सेम के कई चमत्कारिक फायदे हैं. सेम की फली में कॉपर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और मैगनीशियम पाया जाता है. सेम की तासीर गर्म होती है. इसलिए यह सर्दियों में बेहद फायदेमंद है. सेम में विटामिन बी6, नियासिन और पैंथोथेनिक एसिड भी पाया जाता है. आइए जानते हैं सेम खाने से क्या-क्या फायदा होता है।
आयरन की नहीं होगी कमी :- सेम खाने से आयरन की कमी दूर होती है. एनर्जी लेबल भी ठीक रहता है.
अनिद्रा और थकावट करे दूर :- सेम की फली में मैगनीशियम होता है जो कि अनिंद्रा को दूर करने में मददगार होता है. इसके साथ ही यह थकावट भी दूर करता है.
कब्ज की समस्या करे दूर :- कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए सेम खाना फायदेमंद होता है. सेम खाने से पेट की गैस की समस्या कम होगी.
स्किन की बीमारी होगी दूर :- सेम खाने से स्किन से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है.
मोटापा कम करे :- सेम में फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड पाया जाता है. वजन कम करने और मोटापा घटाने के लिए सेम को डाइट में शामिल करना चाहिए.
इम्यूनिटी बढ़ाए :- सेम में बहुत सारे पोषत तत्व पाए जाते हैं. इसलिए इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है.
कीड़े काटने पर फायदेमंद :- कीड़े-मकोड़े अगर काट लें तो सेम की पत्तियों को पीसकर उसका रस प्रभावित जगह पर लगाएं. आराम मिलेगा।
