पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मतदान प्रक्रिया के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- पुलिस अधीक्षक जिला मनेंद्रगढ – चिरमिरी – भरतपुर के निर्देशानुसार दिनांक 03.11.2023 को तहसील कार्यालय केल्हारी मे अति. पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर आर.सी. नामदेव के द्वारा चुनाव संबंधी, आर्दश चुनाव आचार संहिता के पालन संबंधी निर्देश,चुनाव संबंधी ट्रेनिंग,मतदान संबंधी दिशा निर्देश, सुरक्षा कर्मियों एवं कोटवारों को उनके दायीत्वों के निर्वहन हेंतु मतदान प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिसमें थाना प्रभारी केलहारी सुनील तिवारी व उनका स्टाफ, वन विभाग से रामविलास राम, राजेंद्र प्रसाद तिवारी उप वन क्षेत्रपाल व अन्य वन कर्मी तथा राजस्व विभाग के पटवारी, ग्राम कोटवार व सचिव सहित लगभग 50 व्यक्ति उपस्थित रहे। जिन्हे चुनाव संबंधी, आर्दश चुनाव आचार संहिता के पालन संबंधी निर्देश दिये गये।

इसी कड़ी में थाना जनकपुर मे भी अति.पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी की उपस्थिती में थाना जनकपुर परिसर में जनकपुर क्षेत्र, कोटाडोल क्षेत्र एवं कुँवारपुर क्षेत्र के वन कर्मियों तथा ग्राम कोटवारो को मास्टर ट्रेनर दीपक सिंह बघेल,भक्तराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।विधानसभा संबंधी प्रशिक्षण मे थाना जनकपुर, कोटाडोल, चौकी कुँवारपुर क्षेत्र के करीब 70
वनकर्मी एंव ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। जिन्हे मतदान केंद्र से संबंधित निर्देशों को बिंदुवार बताया गया।