प्रदेश सरकार की विदाई तय – पावले।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी :- भरतपुर – सोनहत विधान सभा के नागपुर मंडल मे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नागपुर चौक मे किया गया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर के जिला प्रभारी सांसद पलामू सुनील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा ,रामलखन सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्पर्पित एवं दीप प्रज्वलन किया गया।वहीं भाजपा की पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट हो कर कार्य करे और प्रदेश की निकम्मी व भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने के संकल्प के साथ सभी अपने अपने बूथों व शक्ति केन्द्रो मे अपना ध्यान लगाए।

श्रीमती पवले ने कहा कि भरतपुर -सोनहत विधान सभा मे भारतीय जनता पार्टी का अच्छा वातावरण बना हुआ है ,स्थानीय विधायक द्वारा जो कार्य किये है किसी से छुपा नही है। खाद्यान घोटाला कर अपना व अपने परिवार का विकास किया,किसी से छुपा नही है।निश्चित ही प्रदेश की सरकार की विदाई तय है और आने वाले समय मे आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनाने जा रहे है।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी हित मे अपने अपने बूथों व शक्ति केन्द्रो पर अपना ध्यान केंद्रित कर भाजपा के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कराना सुनिश्चित करें।कार्यलय शुभारम्भ अवसर पर मंडल अध्यक्ष धनेश यादव , अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष उजित नारायण सिंह ,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र राय, मंडल महामंत्री अमित राय ,राजकुमार यादव,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल जैसवाल, दीपक यादव, संजय राय, श्याम बिहारी जायसवाल,युवा मोर्चा मंडल वीरू रजक, ललित देवांगन, गोकुल यादव, देवीचरण, काजू जायसवाल उपस्थित रहे।