सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ:- भारतीय जनता पार्टी के नेता मनेंद्रगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाज सेवी अतुल अग्रवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।अतुल अग्रवाल ने भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कई वर्षों तक कार्य किया है तथा वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक स्व.दीपक पटेल के मनेन्द्रगढ विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।उन्होंने एक नारा भी दिया था। (गणपति बप्पा मोरया जीतेंगे हम कोरिया) तब तत्कालीन कोरिया जिले की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।मनेन्द्रगढ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ राजकुमार केसरवानी, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पान्डे, उपाध्यक्ष सत्तार अली, युवा कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व्यंकटेश सिंह एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अतुल अग्रवाल ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में प्रवेश करते हुए मनेंद्रगढ़ विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने की बात कही।उन्होंने ये भी कहा कि वे कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा मनेन्द्रगढ को जिला बनायें जाने से काफी प्रभावित हुए हैं।इसके अलावा उन्होंने व्यापार संघ के व्यापारियों अपने साथी मित्रों से अपील की है कि वे कांग्रेस को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायें।
भाजपा नेता एवं समाजिक कार्यकर्ता अतुल अग्रवाल ने मिलाया कांग्रेस से हाथ।
