सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- नगर के एकेडेमिक हॉइट्स पब्लिक स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस घूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्यगीत गाया गया।छत्तीसगढ़ के परम्परागत वेशभूषा में सज धज कर कक्षा चौथी, पाँचवी एवं छठवीं की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गीत महुआ झर्रे पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी,तो वहीं कक्षा बारहवीं के मास्टर कृष्णा अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, पौराणिक समय के महत्व, खनिज सम्पदा, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा क्यों कहा जाता है इत्यादि पर भाषण के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया।कक्षा आठवीं के मास्टर समिशान शास्त्री ने छत्तीसगढी़ भाषा में छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, पर्यटन स्थल एवं अन्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी एवं कक्षा ग्यारहवीं की कुमारी प्रार्थना जैन ने छत्तीसगढ़ी भाषा में एक स्वरचित कविता का पठन किया । इस कविता का संकलन छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित हर महत्वपूर्ण पहलू को ध्यान में रखते हुए लिखा गया।विद्यालय की शिक्षिका फातिमा शेख एवं शिक्षक गुलशन कुमार ने भी छत्तीसगढ़ी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए।विद्यालय के प्राचार्य पी. रविशंकर ने सभी उपस्थित शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देकर देश की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाने का आग्रह किया। विद्यालय के डायरेक्टर्स संजीव ताम्रकार,आशीष कक्कड़, प्रशांत अग्रवाल,ज्योति ताम्रकार,आशी कक्कड़, तोशी अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एकेडेमिक हॉइट्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस।
