
प्रमोद दुबे
महासमुंद: – विधानसभा अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन शुक्रवार को कुल 13 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 04, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 03, बसना विधानसभा क्षेत्र से 04 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 02 अभ्यर्थी शामिल है।
इसी तरह आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से बृज लाल गोड़, श्रीमती भुनेश्वरी सतनामी, डेजी रानी नेताम इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से द्वारिकाधीश यादव, अल्का चंद्राकर, सुखनंदन देशकर, बसना विधानसभा क्षेत्र से अजय रात्रे व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से अजीत कुमार चौहान शामिल है। दो अभ्यर्थियों ने आज पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया।
