भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रत्याशी गुलाब कमरों एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह की नामांकन रैली में नजर आई सर्वाधिक भीड़।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़ :- विधानसभा भरतपुर सोनहत के कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो एवं मनेन्द्रगढ़ विधानसभा प्रत्याशी अधि.रमेश सिंह का नामांकन जमा करने पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत का क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर कृषि उपज मंडी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये एमसीबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यहां इतनी संख्या में जिस तरह से आज जन समुदाय मौजूद है उससे साफ है कि जिले की दोनों विधानसभा में एक बार फिर से कांग्रेस का परचम लहराएगा।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अधिवक्ता रमेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग एमसीबी जिला बना कर पूरी की है,आने वाले समय में यहां मेडिकल कॉलेज शुरू होगा, जिससे यह नया जिला विकास की नई इबादत लिखेगा।ग्रामीण क्षेत्र में हमारी कांग्रेस की सरकार ने काफी काम किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास दिखाई पड़ने लगा है।जगह-जगह आत्मानंद स्कूल खोलकर गरीब बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अब अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे सिद्ध बाबा के आशीर्वाद से यह नया जिला निरंतर आगे बढ़ेगा ऐसा मेरा मानना है।
इस दौरान चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल भी उपस्थित रही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 15 साल में जितने काम नहीं हुये उससे ज्यादा काम सिर्फ पिछले 5साल में हो चुके है।

इसी कड़ी में भरतपुर सोनहत प्रत्याशी गुलाब कमरो ने सभा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब आपके आशीर्वाद के लिए खड़े हैं।कोरोना संकट में भी हमारी पार्टी ने जो काम किया है वह किसी से छिपा नहीं है।मैं एक किसान का बेटा हूं,भाजपा के नेता हमारी पार्टी से इतना डर गये है कि यहाँ दो दो केंद्रीय मंत्रियों को भेजना पड़ा है।हमारी सरकार की 51योजना संचालित हैं।जिन्हें हम घर -घर लेकर जायेंगे,यहाँ की जनता पहली बार भयभीत हो गई है क्योंकि भाजपा के लोग हाथ काटने की बात कह रहे हैं। मैंने पूरे 5साल आपकी सेवा की है मुझे भरोसा है की अगर पुरानी सरकार वापस आएगी तो किसानों का कर्जा माफ हो जायेगा।भाजपा मतलब झूठ बोलने वाली पार्टी है,लेकिन दुर्भाग्य है कि राम की तुलना अपने नेताओं से करते हैं।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि जो नामांकन रैली थी वह विजय रैली लग रही थी,आज समय कम है दोनों प्रत्याशी कांग्रेस के सिपाही हैं, हमारा एक ही धर्म है कांग्रेस, हमारी एक ही जाति है प्रेम।उन्होने कहा कि जब भी मै क्षेत्र की जनता के लिए किसी ट्रेन की मांग करती हूं तो भाजपा के नेता कहते हैं गाड़ियों से चले जाओ।


अंतिम वक्ता के रूप में डा चरण दास महंत ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि मैं सोच रहा था कि मै क्या बोलूगा,लेकिन जो नामांकन रैली थी वह विजय रैली हो गई। यह इस क्षेत्र के लोगो का प्यार है,पूरे प्रदेश में ऐसा ही माहौल है, नये जिले की उन्नति की बात है इसे मैं नहीं दोहराना चाहता।मैं मुख्य मंत्री को बताना चाहता हूं कि उनके आये बिना ही इस क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को विजय दिला दी।इस दौरान मंच पर नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, डा. विनय शंकर सिंह, राजेंद्र बोंदिया, उषा करियाम,राजेश शर्मा, राजेश साहू, सौरव मिश्रा, राजकुमार जैन, शरण सिंह, विवेक चतुर्वेदी,कल्लू मेमन, राजकुमार केशरवानी, सुभाष कश्यप, शाहिद महमूद, राकेश श्रीवास्तव, राजा मिश्रा, मनोज शर्मा, समेत जिले भर के कार्य कर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।