भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एवं श्याम बिहारी जायसवाल के नामांकन में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी से मनेंद्रगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी श्याम बिहारी जयसवाल एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा की प्रत्याशी रेणुका सिंह के समर्थन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चैनपुर के समीप आयोजित आम सभा में नजर आए,जहां कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र की आम जनता एक बड़े जन सैलाव के रूप में दिखाई दी,जहां तक नज़रें गईं,भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को “तय भाजपा विजयी भाजपा” के नारे लगाते देखा गया,और तो और भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को क्षेत्रवासियों का अपार जनसमर्थन मिला,जिस पर खुले मंच से ही अर्जुन मुंडा ने इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजयी होने की सम्पूर्ण संभावनाएं बताईं, साथ ही अर्जुन मुंडा ने खुले मंच से बयान दिया कि इन पांच सालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह किया,बरगलाया और अपने किए वादों से मुकरे,कहीं अवैद्य कारोबारों में बढ़ोतरी देखी गई तो कहीं जनता के ही पैसों का बंदरबांट कर केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया नहीं गया।इस जन सैलाव को देखते हुए जनता की मंशा का आंकलन लगाया जा सकता है कि जनता इस विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का पूरा मन बना चुकी है और इस बार सम्पूर्ण बहुमत से भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी सरकार बना रही है।

भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जयसवाल ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि विधानसभा मनेंद्रगढ़ में जनता के साथ कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ धोखेबाज़ी की है।जनता को उनके अधिकारों से, समस्त लाभकारी योजनाओं से वंचित रखा गया,कहीं जनहित संबंधित योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार तो कहीं आपसी बंदरबांट में ही कांग्रेस सरकार विलीन रह गई।ना घरों तक नल से जल पहुंचा और ना ही अवैद्य कारोबारों पर कोई रोकथाम लगाई गई।केंद्र की भाजपा सरकार ने जो तमाम विकास कार्यों की सौगात जनता के लिए जनता के समक्ष रखा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार ने उन तमाम योजनाओं से इन पांच सालों में सिर्फ अपनी जेबें भरीं।अब विधानसभा मनेंद्रगढ़ में भाजपा अपनी सरकार बना रही है।जिसका अंदाजा यहां के लोगों की मनोदशा एवं दिशा को देखकर लगाया जा सकता है।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा निर्णय अटल है और मैं अपने घर से चुनाव लड़ रही हूं।विधानसभा भरतपुर सोनहत मेरा माईका है और यहां की जनता मेरा अपना परिवार है, इन पांच सालों में मेरे परिवार के साथ,मेरे लोगों के साथ हुए दुराचार एवं अन्याय को देखते हुए भाजपा ने विधानसभा भरतपुर सोनहत की कमान मेरे हाथों सौंप दी है और इस विधानसभा चुनाव में मैं अपने ही घर से लड़ कर जीतते हुए अपने लोगों के अधिकारों को उन तक पहुंचाऊंगी।इन पांच सालों में मात्र भूमि पूजन कर जनता को बरगलाने एवं धोखे में रखने वाली सरकार को जनता आईना दिखाएगी और भाजपा विधानसभा भरतपुर सोनहत में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।मुझे पूरा विश्वास है कि विधानसभा भरतपुर सोनहत की जनता जिसने मुझे हमेशा अपना माना है,मुझे इस बार पूरा मौका देगी कि मैं अपने लोगों की तन मन से सेवा कर सकूं।जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के कलेक्टर में नामांकन फार्म भरा।जहां इनके समर्थन में बढ़ता हुआ जन सैलाब अंत तक देखने को मिला।