सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की जनकपुर पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।उपरोक्त संबंध में जनकपुर थाना प्रभारी अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25.10.2023 को विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खाडाखोह से कुछ लोग पिकप वाहन कमांक MP 65 GA 1541 में अवैध रूप से पालतू पशु भैंस – भैंसा को लोड कर परिवहन करते हुए बहरासी, बरहोरी, पण्डरी के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर से बूचड खाना कत्ल करने हेतु लेकर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए .टोप्पो के मार्ग दर्शन में मौके पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरहोरी में नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही

कर पिकप वाहन क्रमांक MP 65 GA 1541 को चेक किया गया, चेकिंग करने पर पिकप वाहन में 04 रास भैंसा एवं 01 रास भैंस ठूंस ठूंस कर भरा हुआ मिला।पिकप वाहन चालक तथा उसके साथियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दीपक कुमार यादव, चन्द्रभान सिंह, हेमलाल सिंह सभी निवासी ग्राम खाडाखोह थाना जनकपुर का रहना बताऐ और रामकरन जोगी निवासी ग्राम खाडाखोह के द्वारा अपने पिकप वाहन में भैंसा को लोड कराकर ग्राम कुन्दौर तक पहुंचाने के लिए भेजना बताऐ। आरोपियों का यह कृत्य धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2011 एवं 11(1) (घ) पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 का अपराध घटित करना पाऐ जाने से मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग पिकप वाहन क्रमांक MP 65 GA 1541 कीमत लगभग 400000/- तथा 04 रास भैंसा एवं 01 रास भैंस कीमत लगभग 50,000/- रूपऐ कुल 450,000/- रूपऐ को बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी दीपक कुमार यादव, चन्द्रभान सिंह, हेमलाल सिंह सभी निवासी ग्राम खाडाखोह थाना जनकपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया।जहां से आरोपियों को उप जेल मनेन्द्रगढ़ दाखिल किया गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप, सउनि गौटिया राम मरावी, म.प्र.आर. प्रियंका पाण्डेय,आर. मदनलाल राजवाड़े, आर.संजय सिंह की महत्पूर्ण भूमिका रही है।
