ईव्हीएम मशीनों का कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है कमिशनिंग।

बीजापुर :-  आज सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में स्ट्रांग रूम में इव्हीएम मशीनों का कमिशनिंग शुरू किया गया। ईव्हीएम मशीन को मतदान के लिए तैयार कर परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधियों के शंकाओ का समाधान करते हुए रेण्डमाईजेशन एवं कमिशनिंग के बारे में विस्तृत रूप से भी बताया गया।
वहीं ईव्हीएम मशीनों में से 5 प्रतिशत मशीनों में 1-1 हजार वोट डालकर प्रतिकात्मक तौर पर परीक्षण भी किया जाएगा एवं वीवीपेट की पर्चियों का गणना से मिलान का कार्य होगा। आज के कमीशनिंग कार्य के दौरान रिटर्निंग आफिसर  पवन कुमार प्रेमी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  नारायण गवेल सहित अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधिगण मौजूद थे।