
तुमगांव :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकार भवन नयापारा तुमगाव रोड स्थित सेवाकेंद्र में नवरात्रि के पावन पर्व पर चार दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी प्रारम्भ हुई, सन्ध्या 6 से रात्रि 9 बजे तक छोटी छोटी ब्रम्हा कुमारी बहनें राजयोग तपस्या के बल पर मां दुर्गा की अष्ट शक्तियों को जाग्रत कर एकाग्रचित्त होकर परमात्मा शिव से शान्ति पवित्रता प्रेम ज्ञान की शक्ति पूरे दुखी संसार को प्रवाहित करती नज़र आती है इस सुन्दर दृश्य का अवलोकन करने एवं शुभारंभ करने मुख्य अतिथि प्रेस क्लब महासमुंद की अध्यक्षा श्रीमती उत्तरा विदानी बलराम लालवानी जी उपस्थित रहे , ब्रह्माकुमारी सुषमा बहन एवं अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया इस अवसर पर विश्व नवनिर्माण चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई ,जहां चित्रों के माध्यम से लोगों को चरित्रवान बनने, व्यसन छोड़ने ,व विकारों पर विजय प्राप्त करने के साथ साथ त्योहारों का आध्यात्मिक रहस्य भी समझाया जा रहा है ।
