
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया:- जिले की सोनहत पुलिस द्वारा विगत कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।जिस पर कल आरोपी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है।उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 23-6-23 को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक के.एस. पैकरा थाना सोनहत द्वारा आरोपी राज साहू पिता दशरथ साहू उम्र 48 वर्ष निवासी कटगोड़ी, रिखाई चौक थाना सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) के कब्जे से अवैध 25 नग अंग्रेजी शराब कीमत 5000 हजार रुपये, 14 नग बियर 650ml कीमत 2940 रुपये, 25 नग आई. फेन प्रीमियम विस्की 180 ml कीमत 3000 रुपये, नगदी रकम 2620 रुपये कुल रकम 13560 रुपये बरामद किया गया तथा थाना सोनहत में अपराध क्रमाँक 119/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।आरोपी राजकुमार साहू पिता दशरथ साहू उम्र 48 वर्ष को दिनाँक 23.6.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण मे दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन सिंह कोर्राम द्वारा आरोपी को धारा- 34 (2) आबकारी अधनियम के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एव 50,000 रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
