प्रतापपुर :- पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पर्व के प्रारंभ होते ही प्रतापपुर के रियासत काल के ऐतिहासिक देवी मंदिरों *मां समलेश्वरी*, *मां महामाया*, एवं *मां महाकाली* को करीने से सजाया गया और उनके सामने आने जाने वाले पथ को बिजली के झालरों एवं आर्टिफिशियल फूलों की मालाओं से डोम का स्वरूप दिया गया साथ ही मुख्य द्वार को भगवे रंग के कपड़ों के द्वारा सुसज्जित किया गया है जिसे देखते ही मन में उत्साह एवं भक्ति की भावना जागृत होती है।

नवरात्रि के प्रथम दिन से ही भक्तों की भीड़ देवी आराधना के लिए प्रारंभ हो चुकी है।
इन देवी मंदिरों की एक पृष्ठभूमि और अपनी अलग ही मान्यता है श्रद्धालुओं में मंदिरों के देवियों के लिए घनिष्ठ आस्था है।

शारदीय नवमी के अलावा चैत्र नवमी में भी इसी प्रकार का आयोजन किया जाता है।
पूर्व की भांति इस वर्ष भी 9 दिन देवियों की पूजा एवं विजया दशमी के दिन हवन तथा भंडारे के साथ पूजा के संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दूसरी ओर बस स्टैंड में पिछले कई वर्षों से देवियों की मूर्ति स्थापित की जाती है उसी के तहत इस वर्ष भी दुर्गा समिति द्वारा मां दुर्गा एवं उनके गणों की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है।

दुर्गा समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं सक्रिय कार्यकर्ता नवभारत के संवाददाता राजेश गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के प्रत्येक दिन की संध्या को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे की बालिकाओं के द्वारा नृत्य, डांडिया, गरबा, वाद विवाद प्रतियोगिता जैसे अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
पूरे 9 दिन जबरदस्त भक्ति एवं आनंद से भरपूर वातावरण में स्थानीय एवं आसपास की जनता तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं।
विशेष बात यह है कि पूरे 9 दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।
तत्पश्चात नवी के अगले दिन विजया दशमी पर पास में स्थित मिनी स्टेडियम में *रावण* , *कुंभकरण* तथा *मेघनाथ* के पुतलो का दहन किया जाता है।
जिसे देखने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ उपस्थित होते हैं पूरा मिनी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर जाता है और मेला का स्वरूप ले लेता है।
इस दौरान माता रानी के सेवा में अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,राजेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता ,आयुष अग्रवाल, कंचन सोनी, संजय जयसवाल ,जितेंद्र कश्यप ,अरविंद जायसवाल ,विनोद जायसवाल ,नवीन, सोनू जायसवाल, संजय तिवारी ,शेखर शर्मा ,अनमोल शर्मा ,अमित सोनी, अंकित सूरज, रजक गोलू ,अरमान, पल्लू महाराज, निक्कू तायल, सूर्या जायसवाल, मां दुर्गा जी के पुजारी अवनीश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
