विधानसभा आम निर्वाचन 2023 जिले के एफएसटी एवं एसएसटी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार..

बालोद / हाशिम कुरैशी

बालोद :- विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में निर्वाचन व्यय संबंधी माॅनीटरिंग हेतु गठित एसएसटी टीम के द्वारा जिले के कुल 09 चेक पोस्टों में निरंतर आने-जाने वालों की निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खप्परवाड़ा, गोड़ेला एवं गुण्डरदेही मंगलतराई, मरकाटोला, मंगचुवा, बिटाल, गुदुम, पुरूर चेकपोस्ट में एसएसटी टीम तैनात की गई है।

व्यय अनुवीक्षण टीम के सहायक नोडल अधिकारी नेमेंद्र देशमुख ने बताया कि इसी तरह से जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एसएसटी, एफएसटी एवं वीएसटी की 03-03 टीम भी तैनात की गई है। जिसके द्वारा निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सतत् निगरानी की जा रही है।