आज मधुबनधाम रांकाडीह में,भव्य ओबीसी मिलन समारोह।

राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड : आजादी की द्वितीय संघर्ष ओबीसी जनजागरण महाभियान के तहत अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ अन्य पिछड़ा वर्ग संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले शनिवार को मगरलोड विकास खण्ड के मधुबन धाम रांकाड़ीह की प्रवचन हाल में 14 अक्टूबर 2023 दोपहर 1 बजे ओबीसी दिवस मिलन समारोह रखा गया है। जिसमे ओबीसी समाज के तमाम वर्गो के लोगो की विकास के लिए अहम चर्चाएं भी की जायेगी ।

जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुघ्न साहू , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रचारक सह प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष टिकेश्वर साहू सहित कई पदाधिकारी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
साथ ही ओबीसी वर्ग समाज के सभी वर्गो के बड़ी संख्या में लोगो शामिल होने के लिए आवाह्न भी किया है।