सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- राज्य स्तरीय अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में इसरो से आए हुए सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक अंतरिक्ष विशेषज्ञ मानवी धवन एवं रत्नेश मिश्रा का प्राचार्य बलराज पाल एवं शिक्षकों सहित छात्रों के द्वारा तिलक एवं पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसरो वैज्ञानिक रत्नेश मिश्रा ने कहा कि मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर से प्रारंभ कर आईआईटी बॉम्बे से ग्रहण की है। आज इसरो के पीएसएलवी 35 के साथ प्रथम सफल प्रक्षेपण के लिए प्रयुक्त मैनेजर के रूप में मेरे द्वारा टीम का नेतृत्व किया गया, उन्होंने अंतरिक्ष और इसरो की बुनियादी बातें बताते हुए कहा कि स्पेस शटल आर्बिटर लगभग 17, 500 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा करती है क्योंकि पृथ्वी की निचली कक्षा को बनाए रखने के लिए यह बेग अत्यंत आवश्यक होता है। इसी प्रकार सैटेलाइट एक मशीन है जो पृथ्वी के चारों ओर की कक्षा में लगाई गई है इसका उपयोग संचार, प्रसारण, मौसम, विज्ञान सहित कई अलग-अलग क्षेत्र में किया जाता है। एक उपग्रह तकनीकी रूप में किसी भी वस्तु के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो किसी ग्रह की परिक्रमा करता है। सेटेलाइट के द्वारा पृथ्वी की इमेज प्राप्त करना, स्कैनिंग करना, नेटवर्क इंटरनेट स्पीड कम्युनिकेशन आदि विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाते हैं साथ ही सेटेलाइट के द्वारा पृथ्वी के विभिन्न कोने में नेटवर्क भी भेजे जाते हैं।

इसी तारतम्य में युवा अंतरिक्ष विशेषज्ञ मानवी धवन ने बताया कि हमें सपने अवश्य देखना चाहिए और उन सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए, उन्होंने कहा कि सफर उतना ही मायने रखता है जितना कि लक्ष्य। स्पेस सिप पी सी एल व एवं जी एस एलवी तथा lvm3 के विषय में उन्होंने बताया कि lvm3 ने 36 सेटेलाइट को लेकर उड़ान भरी थी इसके बाद से ही इस रॉकेट लांचर को बाहुबली रॉकेट लांचर कहा जाने लगा इसका फुल फॉर्म लेजर बीम मशीनिंग का एक रूप है जो लेजर बीम से निर्देशित गर्मी का उपयोग करता है। यह प्रक्रिया धात्विक सतह से सामग्री को हटाने के लिए तापीय ऊर्जा का उपयोग करती है, इसमें तरल हाइड्रोजन का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाता है, लिक्विड हाइड्रोजन दुनिया का सबसे ठंडा लिक्विड है।विद्यालय के विज्ञान की छात्रा प्रिया राजवाड़े एवं साक्षी ने वैज्ञानिकों से प्रश्न किया, मानवी धवन द्वारा छात्राओं को बड़ी सरलतम भाषा में उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया। संस्था प्रमुख ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय में देश के गौरव के उपस्थित होने से छात्रों में भारी उत्साह है एवं हम सभी में हर्ष व्याप्त है।कार्यक्रम में जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय, रेखा उपाध्याय, अंतरिक्ष अभियान टीम सुभाष देवांगन, राजेश राजपूत, धनंजय,मनोज तथा विद्यालय के व्याख्याता माता प्रसाद द्विवेदी, दादूराम राठौर, सुधा शुक्ला, सुषमा टोप्पो, निर्मल अग्रवाल, नेहा सिंह, शोभा जयसवाल, सुनीता यादव,माया वर्मा, मंजू बघेल,अश्वनी कुमार दुबे, कमलेश पांडे, नित्यानंद द्विवेदी, जयंत कुमार देवांगन, पूर्व माध्यमिक शाला बेलबहरा के मनोज पांडे, सिरौली पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक छात्राएं एवं भृत्य ओम प्रकाश, राजेश्वर, लल्लू एवं बृजेश उपस्थित रहे।
