
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे अपने शासन के अंतिम पड़ाव में भी पूरा नहीं कर पायी है। शांति के टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ को अशांत करके प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने आकाओं को खुश करने एवं माफियाराज स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश साक्षी है कि पूर्ण शराबबंदी का वादा करने के बावजूद प्रदेशभर में गाँव-गाँव, गली-गली और घर-घर शराब पहुँचाने का कलंकित अध्याय मुख्यमंत्री बघेल के शासनकाल में लिखा जा रहा है, शराब की प्रीमियम दुकानें चल रही हैं, नकली होलोग्राम बनाए जा रहे हैं और गंगाजल की कसम खाकर माँ गंगा तक को अपमानित करने का कृत्य कांग्रेस के शासनकाल में हुआ। यहाँ तक कि कोरोना काल तक में तमाम वर्जनाओं और मर्यादाओं को ताक पर रखकर भूपेश सरकार ने शराब बेचने की ऐसी लोलुपता दिखाई कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ शर्मसार हो गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि कोरोनाकाल में खुद सरकार से जुड़े लोग कच्ची और देशी शराब बिकवाते थे, और जब इसे पी कर बड़ी संख्या में मौतें हुई तो इसे ही बहाना बनाकर भूपेश सरकार ने शराब की होम डिलीवरी भी शुरू कर दी थी। ऐसा अन्याय करने वाली भूपेश बघेल सरकार इस देश की पहली ऐसी राज्य सरकार है। प्रदेश सरकार अब शराबबंदी पर वादाखिलाफी और शराब घोटाले में चहुँओर से घिरने के बाद अब शिगूफेबाजी करने पर उतर आए हैं। शराब की कोचियागिरी करती प्रदेश सरकार ने तो नकली और जहरीली शराब बेचकर लोगों की जान लेने और हजारों परिवारों को खुशियों को दाँव पर लगाकर इंसानियत तक को शर्�
