हसदेव क्षेत्र के राजनगर ओपनकास्ट मे हुआ इंटक की कमेटी का गठन।


सुरेन्द्र मिनोचा
अनूपपुर:- एस ई सी एल राजनगर के सेक्टर सी कॉलोनी में दिनाँक 04/10/23 को ओपनकास्ट के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा इंटक यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई कर्मचारियों ने इंटक यूनियन की विचारधारा और कार्यकुशलता से प्रभावित होकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे एरिया जेसीसी विशाल सिंह के करकमलों से संघ की सदस्यता ग्रहण की और ओपनकॉस्ट मे इंटक की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चंदन कुमार चौरसिया को अध्यक्ष,मुन्ना राम को कार्यकारी अध्यक्ष, आर.के.अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नागेश शर्मा को सचिव,सौरभ मिश्रा,रितेश शर्मा को सह सचिव,अरविंद सिंह को संग़ठन सचिव,बच्चन सिंह को कोषाध्यक्ष,अरुण कुमार मिश्रा, प्रदीप शर्मा,संतलाल को कार्यकारणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।सभी सदस्यों ने विशाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए आस्वस्त किया कि हम सब एक जुट होकर राजनगर मे संघ की सदस्यता बढ़ाने और कर्मचारियों की समस्यायों को हल करने में पूर जोर कोशिश करेंगे। कई सदस्यों ने बताया कि कई अन्य यूनियन के कर्मचारी उनके संपर्क में है।अंत मे विशाल सिंह ने अपने उद्धबोधन मे सभी नामित सदस्यों को बधाई दिया और उनसे आग्रह किया कि आप सभी कर्मचारियों के अधिकार एवं हितों की रक्षा के लिए प्रबंधन से चर्चा करके सकारात्मक पहल करेंगे और राजनगर ओपन कास्ट मे इंटक संघ को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयत्न करेंगे। कमेटी के गठन पर उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.के.तिवारी,महामंत्री ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह,वेलफेयर बोर्ड मेंबर राम बहादुर सिंह,खुर्शीद आलम,रामकिशोर तिवारी एवं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जल्द से जल्द केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की अनुमति लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। राजनगर ओपनकास्ट मे इंटक के गठन से सभी कर्मचारियों मे उत्साह है और भविष्य में कई कर्मचारी दूसरे यूनियन को छोड़कर इंटक मे सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।