स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती हेतु अंतिम एवं प्रतीक्षा सूची जारी।

महासमुंद :- समावेशी शिक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के 3 पदों पर भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को चयनित विकासखंड स्रोत केंद्र कार्यालय समग्र शिक्षा में कार्यभार ग्रहण करना होगा।