
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- एमसीबी जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा 26 आरक्षको को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षकों को फीता लगाकर पदोन्नत किया। पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।पदोन्नत प्रधान आरक्षको में शैलेंद्र केशरवानी, राज भान परस्ते,बिनफो बहालेन एक्का,मिथलेश यादव,अशोक एक्का, नीरज पढ़ियार , ललीत कुमार यादव,प्रिंस कुमार राय,जुगल प्रसाद,शंभूनाथ यादव,पुस्कल सिन्हा,रमेश पाण्डे,अविनाश यादव,राजकुमार सेन,प्रियंका पांडेय,घनश्याम राठौर,पुष्पेद्र त्रिपाठी, हरिश शर्मा,राजेश सिंह,अमित कुमार जैन,संजय कुमार यादव,राम सिंह टेकाम,प्रबोध कुजूर,भगत सिंह,सुनील कुमार रजक को पदोन्नति प्रदान की गई।इस दौरान एसपी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।
