
रायपुर :- शास्त्री एवं गांधी जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्र 2 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर संभाग के उपायुक्त विनोद के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | भारतवर्ष के इन महान हस्तियों को याद करते हुए मुख्य अतिथि विनोद ने कहा कि शिक्षा , समाज को आगे बढ़ाने और नई जागृति लाने में हमारे देश के महापुरुषों का महती योगदान है | सादा जीवन उच्च विचार उनका आदर्श था और इसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए |
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों,विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रार्थना,एकल प्रार्थना प्रस्तुत कर मां भारती के महान सपूतों को नमन किया | गांधी – शास्त्री के वेश में बच्चों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया | विद्यालय के प्राचार्य सुजीत सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत समाज के विकास में योगदान देते रहना चाहिए और लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के विचारों को लेकर जीवन में उतारना चाहिए और जीवन को सफल बनाना चाहिए |
सुजीत सक्सेना
प्राचार्य
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर
