सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- युवा कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति पर मनेन्द्रगढ़ के पूर्व न्यायधीश और युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व्यंकटेश सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यूथ कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर उनका जोरदार स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।रविवार को लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों ने पहले तो जोरदार आतिशबाजी कर व्यंकटेश सिंह का स्वागत कर जिंदाबाद के नारे लगाये।

स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया।पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यंकटेश सिंह ने सबसे पहले उनको दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। विधि प्रकोष्ठ के कार्यों के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में युवाओं की आवाज बनेंगे और उनकी समस्या का निराकरण करेंगे। आम जनता को जो भी कानूनी समस्या होगी उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफीज मेमन, राजा पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय, रंजन शर्मा, स्नेहिल शुक्ला, यश ताम्रकर, विवेक वैश्य, मोती सिंह, गुरु दत्ता, शुभम सिंह, वसीम, उत्कर्ष सेन, पानू दत्ता मौजूद रहे।
