महिला बाल विकास बागबाहरा की कार्रवाई, रोकी बाल विवाह
आनंद भोई बागबाहरा।बाल विवाह एक अपराध की श्रेणी में आता है बाल विवाह से जच्चा बच्चा दोनों को खतरों के भी सामना करना पड़ता है बाल विवाह के नुकसान बहुत है ,यह बात महिला बाल विकास एंव स्वास्थ विभाग द्वारा वर्षो से मुहिम चला कर प्रचार प्रसार किया जाता रहा है लेकिन ग्रामीण अंचल के लोग इस बात से अभी भी बेखबर है इस बात का प्रामाण बागबाहरा थाना क्षेत्र ग्राम बिराजपाली में देखने को मिला है ।
बताया जा रहा है कि ग्राम बिराज पाली के एक परिवार में वधु पक्ष से विवाह संपन्न होने जा रहा था ,लेकिन जिस बेटी का विवाह सम्पन्न करने जा रहे थे वह नाबालिग थी ,जब महिला बाल विकास विभाग को इसकी सूचना मिली पूरे टीम के साथ मौके पर गांव पहुंच कर परिवार को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताकर विवाह को रुकवा दिया गया एंव परिवार को बेटी की बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। महिला बाल विकास के टीम में परियोजना अधिकारी बागबाहरा चन्द्रहास नाग ,सुपरवाइजर भावना गुप्ता ,मंजू थधानी एंव महिला बाल विकास के कर्मचारी उपस्थित रहे।
